नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता ओम पुरी के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शुक्रवार सुबह किए गए ट्वीट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया और थिएटर एवं फिल्मों में उनके योगदान को याद किया।
ओम पुरी का शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 साल के थे। उनके एक पारिवारिक मित्र ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की।
वह हिन्दी सिने जगत के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे। उनकी गिनती समानांतर सिनेमा के प्रमुख कलाकारों में की जाती है। कई फिल्मी पुरस्कार हासिल कर चुके ओमपुरी को ‘आरोहण’ और ‘अर्ध सत्य’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।
उन्होंने ‘ईस्ट इज ईस्ट’ और ‘सिटी ऑफ जॉय’ जैसी अंग्रेजी फिल्में भी कीं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि