नई दिल्ली: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ‘अनफिनिश्ड’ नाम से अपना संस्मरण लेकर आ रही हैं। प्रियंका का कहना है कि वह हमेसा से ही अपने जीवन पर किताब लिखना चाहती थी लेकिन जीवन में और उपलब्धियां हासिल करने का इंतजार कर रही थीं।
प्रियंका ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर कहा, “जीवन के अंत से पहले कुछ अनुभवों और उपलब्धियों को हासिल करना अकथनीय अहसास है और आज मैं उसी पल को जी रही हूं।”
प्रियंका ने यह पोस्ट अपने संस्मरण के आधिकारिक ऐलान के एक दिन बाद की है। उनका यह संस्मरण अगले साल भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में रिलीज होगा।
अभिनेत्री ने कहा, “मैं हमेशा से किताब लिखना चाहती थी, लेकिन कभी सही समय नहीं लगा। हर अवसर के साथ मुझे लगा कि मुझे सही समय का इंतजार करना चाहिए क्योंकि अभी मुझे काफी कुछ हासिल करना है।”
प्रियंका ने कहा, “मैं किताब लिखने से पहले और जीना चाहती हूं, और हासिल करना चाहती हूं और अपनी उन चीजों को जगजाहिर करना चाहती हूं, जो अभी तक दुनिया से छिपी हैं।”
प्रियंका के जीवन पर आधारित यह किताब पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित की जाएगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज