लॉस एंजेलिस : ब्रिटिश गायिका केटी प्राइस का कहना है कि वह दिवालियापन के संकट के बीच एक बार फिर से फेस-लिफ्ट (कॉस्मेटिक सर्जरी) कराना चाहती हैं। पांच बच्चों की मां ने अपने रियलिटी शो ‘माई क्रेजी लाइफ’ के क्रिसमस स्पेशल प्रोमो में इसका खुलासा किया।
वेबसाइट ‘ डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वह अपनी बीमार मां एमी से बेकिंग लेसन के दौरान कह रही हैं, “थोड़ा सा फेस-लिफ्ट करा सकती हूं।”
इस पर उनकी मां उन्हें आगाह करते हुए कहती है कि वह अपने चेहरे को टर्न नहीं कर सकेंगी।
प्राइस की महंगी सर्जरी की योजना उनके वित्तीय संकट से जूझने के दौरान बनी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया