मुंबई : पिता के साथ भक्ति गीत गाते बड़ी हुईं गायिका ऋचा शर्मा का कहना है कि संगीत बचपन से उनका जुनून रहा है।
एक बयान के मुताबिक, कलर्स के लाइव रियलिटी शो ‘राइजिंग स्टार-2 ‘ के दूसरे संस्करण में ऋचा इस सप्ताह के एपिसोड में बतौर गेस्ट नजर आएंगी।
ऋचा ने कहा, “संगीत बचपन से मेरा जुनून रहा है। मैं अपने पिता के साथ भक्ति गीत गाते हुए बड़ी हुई हूं और मुझे संगीत की सारी विधाएं बेहद पसंद हैं।”
शो की थीम हैशटैग उठाओसोचकीदीवार में प्रतिभागियों को अपने जीवन में आई बाधाओं और उससे उबरने से संबंधित अपनी कहानियां साझा करने का मौका मिला है।
गायिका ‘सजदा’ और ‘जोर का झटका’ जैसे गानों के लिए जानी जाती हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज