जम्म (आईएएनएस)| जम्मू से 100 किलोमीटर दूर अखनूर की एक महिला ने जम्मू के एक अस्पताल में एक बच्चे को जन्म देने के एक दिन बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को आए 17 पॉजिटिव मामलों में यह महिला शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि नवजात शिशु स्वस्थ है।
जम्मू एवं कश्मीर में कोविड-19 मामलों में तेजी दिखी है, और कुल मामलों की संख्या शनिवार को बढ़कर 224 हो गई।
सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने शनिवार को ट्वीट किया, “जम्मू एवं कश्मीर में 17 मामले सामने आए हैं। इसमें पांच जम्मू संभाग से और 12 कश्मीर से हैं। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 224 है।”
केंद्र शासित प्रदेश में कुल सक्रिय मामले 214 हैं, जिसमें से 174 कश्मीर घाटी से और 40 जम्मू क्षेत्र से हैं।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि