पटना: बिहार की अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद व भभुआ विधानसभा सीटों हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगे चल रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के महागठबंधन के उम्मीदवार तीनों सीट पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं।
अररिया में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह राजद उम्मीदवार सरफराज आलम से आगे चल रहे हैं।
भभुआ में भाजपा की रिंकी पांडे कांग्रेस के शंभु पटेल से आगे हें, जबकि जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के अभिराम शर्मा जहानाबाद विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार सुदय यादव से आगे चल रहे हैं।
हालांकि, यह शुरुआती रुझान है, लेकिन यहां राजग खेमे में अभी से जश्न का माहौल है।
निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि चुनाव परिणाम दोपहर तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि