सहरसा| बिहार के सहरसा जिले के बैजनाथपुर सहायक थाना क्षेत्र में एक गूंगी लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि, “तीरी पंचायत में बुधवार को एक नाबालिग गूंगी लडकी अपने घर से कुछ ही दूर पर खेत में घास काटने गई थी। आरोप है कि तभी गांव के ही रहने वाले एक लड़के ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।”
घटना के बाद पीड़िता ने जब पास ही घास काट रही अन्य महिलाओं को इसकी जानकारी दी, तब महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि उसके बाद आरोपी के चाचा ने उसे भगा दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सहरसा (सदर) के पुलिस उपाधीक्षक बी एन मेहता ने बताया कि, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की एक प्राथमिकी महिला थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा