मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के अदलपुर हॉल्ट के पास सोमवार सुबह एक रेलगाड़ी की चपेट में आने से चार महिलाओं की कटकर मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
सभी महिलाएं छठ पूजा के लिए गंगा स्नान करने जा रही थी। पुलिस के अनुसार, कई महिलाएं छठ पर्व प्रारंभ होने के पूर्व सुबह गंगा स्नान करने जा रही थीं, तभी वे जमालपुर-कियूल रेलखंड के अदलपुर हॉल्ट के पास 13401 अप भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी की चपेट में आ गई।
इस घटना में चार महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं घायल बताई जा रही हैं।
मुंगेर के सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मृतकों में गीता देवी, रेखा देवी, अनीता देवी एवं भेजो देवी शामिल हैं। सभी मृतक अदलपुर कर रहने वाली बताई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि घायल महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इधर, घटना से आक्रोषित लोग मुआवजे की मांग को लेकर धरहरा-जमालपुर सड़क को जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
जिले के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि