लॉस एंजेलिस: गायक जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज मतभेदों के बीच कुछ समय के लिए अलग हो गए हैं। वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक,”हाल ही में दोनों के बीच थोड़ी किसी बात को लेकर असहमति दिखाई दी, जिसके बाद उपजे विवाद के बीच दोनों ने कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया। हालांकि, वे एक-दूसरे के संपर्क में गैं और दोनों की एक-दूजे को लेकर भावनाएं नहीं बदली हैं।”
उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से दोनों फिर एक-साथ हो जाएंगे, उनका संबंध खत्म नहीं होगा, लेकिन दोनों को कुछ समय के लिए एक-दूसरे से दूर रहने की जरूरत है।”
एक अन्य सूत्र ने बताया कि गोमेज इन दिनों न्यूयॉर्क में है, उन्होंने 1 मार्च को अपने जन्मदिन से पहले बीबर को नहीं देखा हैं।
तीसरे सूत्र ने कहा कि उनके बीच दोबारा पनपे प्यार की वजह से समस्याएं हो गई हैं।
अंदरूनी सूत्र ने बताया, “दोनों ने यह व्यक्त किया है कि वे अपने सार्वजनिक संबंधों की वजह से आए दबाव से अभिभूत महसूस कर रहे हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया