जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के बीच भारी गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। घायलों में एक सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का जवान भी है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) की ओर से की गई गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई झबकि एक चालक घायल हो गया।”
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को अकारण ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
उन्होंने कहा,”पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में हमारी चौकियों पर अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी।”
मेहता ने बताया, “पाकिस्तानी सुरक्षाबल छोटे एवं स्वचालित हथियारों और मोर्टार से हमला कर रहे थे। हमारे सुरक्षाबल बड़ी ही मुस्तैदी से इसका जवाब दे रहे हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि