छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दीपावली की रात हथियार लेकर घूम रहे बदमाशों को पकड़ने गए हवलदार बालमुकुंद प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उनका शव शुक्रवार सुबह लावारिस हालत में पड़ा मिला, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात हवलदार बालमुकुंद दीपावली की रात को ड्यूटी पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग परिवारी मुहल्ला में हथियार लेकर वारदात की नीयत से घूम रहे हैं।
मौके पर पहुंचे बालमुकुंद को संदिग्धों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों को जैसे ही शुक्रवार सुबह हवलदार की हत्या की जानकारी मिली, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के. सी. जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
डीआईजी जैन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली: छात्र से चाकू की नोक पर लूट का मामला सुलझा, चार नाबालिग पकड़े गए
दिल्ली के 6 स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
राधिका यादव हत्याकांड: आरोपी पिता दीपक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया