नई दिल्ली| कोरोना संकट के बीच भाजपा हाईकमान ने दिल्ली में बड़ा बदलाव कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाते हुए उनकी जगह आदेश कुमार गुप्ता को पार्टी की कमान सौंप दी है।
इस बाबत पार्टी के महासचिव अरुण सिंह की ओर से अधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया गया है।
इसके अलावा भाजपा ने छत्तीसगढ़ और मणिपुर में भी पार्टी अध्यक्ष को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ में पार्टी के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मणिपुर में एस टिकेंद्र सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
गौरतलब है कि आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली एमसीडी के मेयर रहे हैं। उधर छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त अध्यक्ष विष्णुदेव साय पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका
महाराष्ट्र टूरिज्म ने दिल्ली में आयोजित रोड शो को दिल्ली ट्रैवल ट्रेड के साथ सफलतापूर्वक होस्ट किया
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 का भव्य शुभारंभ