मुंबई| मलाइका अरोड़ा को लगता है कि फिटनेस और स्वास्थ्य के बारे में कुछ नया सीखने की दौड़ में लोग मूल बातें भूल जाते हैं। इसलिए, उन्होंने लोगों को सही जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम सभी जानना चाहते हैं कि किस तरह का खाना हमारी सेहत के लिए अच्छा है? कितनी नींद सही है? कितनी धूप सही है? कितना पानी और कैसे पीना सही है? पानी से याद आया कि मैं आपको बताउंगी कि कैसे पानी पीना ठीक होता है। कभी भी खड़े होकर पानी ना पिएं। पानी पीने से पहले आप बैठ जाएं और पानी को सिप करके धीरे-धीरे पिएं।”
मलाइका अरोड़ा ने कहा कि लोग कहते हैं कि इसमें क्या है? ये कैसा सवाल है? पर विज्ञान ये साबित कर चुका है कि बैठकर धीरे-धीरे पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज