✅ Janmat Samachar.com© provides latest news from India and the world. Get latest headlines from Viral,Entertainment, Khaas khabar, Fact Check, Entertainment.

महाराष्ट्र में कोरोना के 84 नए मामले मिले, इस साल अब तक सात की मौत

मुंबई, 30 मई । महाराष्ट्र में जनवरी 2025 से अब तक कुल 10,324 स्वैब सैंपल की जांच की गई है, जिनमें से 681 सैंपल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मामलों में से 411 मरीज केवल मुंबई से सामने आए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में शुक्रवार को 84 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें मुंबई से 32, ठाणे से 16, और शेष अन्य जिलों से हैं। साथ ही शुक्रवार को 207 मरीज कोविड संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।

राज्य में इस समय कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 467 है।

जनवरी 2025 से अब तक राज्य में कोविड से कुल सात मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें से छह मरीजों को पहले से अन्य गंभीर बीमारियां (कॉमोरबिडिटीज) थीं।

बताया गया है कि एक मरीज को हाइपोकैल्सेमिक सीजर और नेफ्रोटिक सिंड्रोम था। दूसरे मरीज को कैंसर था। तीसरे मरीज को स्ट्रोक (सेरेब्रोवैस्कुलर डिजीज) और दौरे पड़ते थे।

वहीं, चौथे मरीज को डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) और लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (एलआरटीआई) था। पांचवें मरीज को इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (आईएलडी) थी।

छठा मरीज डायबिटिक था और 2014 से लकवाग्रस्त था। सातवीं मरीज 47 वर्षीय महिला थी, जिसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है।

सरकार और स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील कर रहे हैं।

–आईएएनएस

About Author