चंदौली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली में चिकित्सकों ने महीनों से दर्द से जूझ रही महिला का चार घंटे तक ऑपरेशन कर उसके पेट से करीब 150 केंचुए निकाले। महिला अब स्वस्थ है, जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
मुगलसराय जिले की नई बस्ती निवासी दिलशाद अहमद की पत्नी नेहा बेगम के पेट में अचानक दर्द उठा।
इसके बाद परिजनों ने तत्काल नेहा को केजी नंदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसकी आंत में सैकड़ों केंचुए फंसे हैं। दो दिन बाद शनिवार को चिकित्सकों ने चार घंटे तक चले आपरेशन में कुल 150 केंचुए महिला के पेट से बाहर निकाले।
अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि ऐसा साग-सब्जी में केंचुए के अंडे होने की वजह से हो सकता है। इसलिए खाने में साग-सब्जी का इस्तेमाल हमेशा अच्छी तरह धोकर ही करें।
उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है, उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
(आईएएनएस)

और भी हैं
नहीं पच रहा भोजन, बार-बार जाना पड़ रहा वॉशरूम! आयुर्वेद में बताए नुस्खे आएंगे काम
शैल्बी हॉस्पिटल में की गई दुनिया की पहली पूरी तरह ऑटोनोमस रोबोटिक जॉइंट सर्जरी
एनडीएमसी अध्यक्ष ने शहीद भगत सिंह प्लेस से महीने भर चलने वाले “दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” स्वच्छता अभियान की शुरुआत की