मुंबई: पूर्वोत्तर मुंबई के घनी आबादी वाले उपनगर घाटकोपर में गुरुवार को एक छोटे चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक राहगीर सहित लगभग पांच लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान को तेजी से गिरते देखा गया। विमान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसमें चार लोग सवार थे।
यह दुर्घटना दोपहर लगभग 1.15 बजे हुई।
घटनास्थल पर पहुंचे बचाव अधिकारियों को चार शव बरामद हुए हैं, जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि दुर्घटना स्थल के पास से गुजरने वाला एक राहगीर विमान से गिरते जलते ईंधन की चपेट में आ गया।
प्राथमिक सूचना के अनुसार, विमान परीक्षण उड़ान पर था और इसने दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ मिनट पहले जुहू हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी।
दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सकता है। यह दुर्घटना एक निर्माणाधीन इमारत के परिसर में हुई।
–आईएएनएस
और भी हैं
अहमदाबाद विमान हादसा : नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी
अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुनियाभर में शोक, वैश्विक नेताओं ने जताया दुख
अहमदाबाद हादसा : दुर्घटनाग्रस्त विमान में 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक थे सवार