मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका से हो सकती है। विश्वस्त सूत्रों ने यह जानकारी दी। रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनियों में से एक रोजी ब्ल्यू इंडिया के प्रबंध निदेशक हैं।
सूत्रों ने कहा कि हालांकि अभी दोनों परिवार इस मुद्दे पर कुछ बोल नहीं रहे हैं लेकिन दोनों की सगाई जल्द हो सकती है। ऐसी संभावना है कि शादी दिसंबर में हो।
आकाश (27) मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। इसके बाद जुड़वां ईशा और अनंत (22) हैं।
रसेल मेहता का परिवार दक्षिण मुंबई में रहता है। आकाश और श्लोका, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में साथ पढ़ते थे।
आकाश अभी रिलायंस जियो के बोर्ड में हैं वहीं श्लोका रोजी ब्ल्यू फाउंडेशन की निदेशक हैं। श्लोका कनेक्टफॉर संस्था की सह संस्थापक भी हैं। यह संस्था गैर सरकारी संस्थाओं की मदद करती है।
श्लोका, रसेल मेहता और मोना की तीन संतानों में सबसे छोटी हैं। यह परिवार विवादास्पद हीरा व्यापारी निरव मोदी का निकट संबंधी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में 25 से 27 फरवरी तक होगा “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लिए पूसा कृषि विज्ञान मेला
जीएसटी का मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म होगा, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें प्रस्तावित: सरकारी सूत्र
केंद्र ने निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास किया लॉन्च