नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 46वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। योगी जी राज्य में बदलाव के प्रयासों को लेकर दृढ़ हैं। मैं लोगों की सेवा करने के लिए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी आदित्यनाथ के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने योगी को उत्तर प्रदेश का ऊर्जस्वी मुख्यमंत्री करार दिया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने भी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी।
आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को उत्तराखंड के गांव पानचुर में हुआ था।
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें