नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को गुजरात के लोगों को गुजराती नववर्ष की बधाई दी।
नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, “विश्व भर में सभी गुजरातियों को साल मुबारक। आशा करता हूं कि आने वाले साल में आपको खुशी और समृद्धि प्राप्त हो और आपकी आकांक्षाएं पूरी हों।”
राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा, “गुजरात के लोगों को साल मुबारक। आशा करता हूं कि नया साल आपके जीवन में खुशी और समृद्धि लाएगा।”
साल मुबारक दीवाली और गुजराती नववर्ष के दिन इस्तमाल होने वाला पारंपरिक अभिवादन है। गुजराती नववर्ष दीवाली के एक दिन बाद आता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि