चंडीगढ़| वरिष्ठ पत्रकार के. जे. सिंह और उनकी वृद्ध मां चंडीगढ़ के निकट पंजाब के मोहाली शहर में अपने आवास में मृत पाए गए। इस बात की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
चंडीगढ़ से 10 किमी दूर मोहाली के फेस 3बी2 स्थित घर में सिह और उनकी मां पर हमलावरों ने तेज धार वाले हथियार से हमला किया था।
पुलिस ने बताया, सिंह की मां गुरचरन कौर (89) की गला घोंट कर हत्या की गई थी। सिंह को पेट में चाकू मारा गया और उनका गला भी रेता गया।
हत्या का खुलासा तब हुआ जब शनिवार दोपहर नौकरानी घर पर काम करने आई। उसने घर के बाहर लगी घंटी बजाई, लेकिन घंटी का जवाब नहीं मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हत्या देर रात एक बजे के आसपास की हो सकती है। हत्या के बाद घर को लूटा गया और कुछ सामान गायब मिला है। हमलावर सिंह की कार भी अपने साथ ले गए।
सिंह अविवाहित थे और द ट्रिब्यून के मुख्य समाचार संपादक थे। इससे पहले वह बतौर समाचार संपादक टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ और इंडियन एक्सप्रेस में भी काम कर चुके थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि