नई दिल्ली| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसने की कामना की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, “उल्लास और उमंग के पर्व होली की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। स्नेह और भाईचारे का यह त्योहार हमारे विविधतापूर्ण समाज के जीवंत रंगों और सौहार्द का प्रतीक है। मेरी मंगल कामना है कि रंगों का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व नई ऊर्जा का संचार करे।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, “होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा