इंदौर:मशहूर शायर राहत इंदौरी का मंगलवार को निधन हो गया। वह कोरोना से पीड़ित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत इंदौरी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहत इंदौरी सागर का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। आज सुबह ही उन्होंने ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी की वे कोरोना पॉजिटिव है और उनका इंदौर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत इंदौरी का दोपहर में निधन हो गया।
इंदौरी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अपनी शायरी से लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हरदिल अजीज श्री राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों और चाहने वालों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति दें।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा