नई दिल्ली| दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेताओं ने रविवार को उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। वह कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज रहीं। उनकी सुनहरी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्त और प्रशंसक के प्रति मेरी संवेदनाएं।”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर दुख जताया।
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, “महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनकी आवाज ने लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और दुनिया भर के लोगों को प्रेरित किया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हमारी संवेदना।”
लता मंगेशकर के सुरीले गाने ने कभी पंडित जवाहरलाल नेहरू की आंखों में आंसू ला दिए थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि