इंदौर| फिल्म स्टार से राजनेता बने विनोद खन्ना के अकस्मात निधन पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि वह (अभिनेता) अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट के साथ एक अच्छे इंसान के तौर पर याद किए जाएंगे।
महाजन ने एक शोक संदेश में कहा, “विनोद खन्ना के अचानक निधन से मैं गहरे दुख में हूं। एक वरिष्ठ सहयोगी और समर्पित राजनेता होने के अलावा वह एक सदाबहार अभिनेता थे। जिन्होंने विश्व भर में अपनी विनम्रता और संवेदनशील कलाकार के तौर पर प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध किया। ”
खन्ना के वर्तमान में निचले सदन के सदस्य होने पर ध्यान देते हुए अपने गृह क्षेत्र इंदौर में दीदी के नाम से लोकप्रिय सुमित्रा ने कहा कि उन्होंने देश के कैबिनेट मंत्री और लगातार चार बार सांसद के रूप में देश की सेवा की।
उन्होंने कहा, “उनके निधन से हमने एक सक्षम राजनेता और प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया है, जो हमारे द्वारा अपने चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट के साथ एक अच्छे इंसान के तौर पर याद किए जाएंगे। मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार के अलावा उनके असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि