कोलंबो : विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाल रहे कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मंगलवार को निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को मिली जीत का श्रेय टीम की बल्लेबाजी को जाता है। रोहित ने कहा कि उनकी टीम अगले मैच में अच्छी वापसी करेगी।
आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (90) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 175 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को श्रीलंका ने कुसल परेरा (66) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर हासिल कर लिया और पांच विकेट से जीत हासिल की।
मैच के बाद एक बयान में रोहित ने कहा, हमने अच्छा स्कोर किया था, लेकिन श्रीलंका ने लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पारी की शानदार शुरूआत की। टीम की जीत का श्रेय उसके बल्लेबाजों को जाता है।
रोहित ने कहा, हमारी टीम के गेंदबाजों ने अच्छी कोशिश की। हालांकि, कभी-कभी हालात आपके पक्ष में नहीं होते हैं। हमारी योजना सही प्रकार से लागू नहीं हुई। हम अपनी गलती से जीतेंगे। इस प्रकार की विकेट पर आपकी बल्लेबाजी का मजबूत होना जरूरी है। आशा है कि हम अच्छी वापसी करेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले