लॉस एंजलिस: अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपनी बेटी निशा कौर वेबर का जन्मदिन मनाया, जिसे उन्होंने इस साल जुलाई में गोद लिया था। सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने महाराष्ट्र के लातूर से बच्ची को गोद लिया था।
डेनियल ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें दंपति निशा को ‘सरप्राइज’ देने की तैयारियों में लगे नजर आए।
डेनियल ने वीडियो के साथ लिखा, “तुम्हारी बेटी को दूसरे जन्मदिन के लिए सरप्राइज। अमूल्य। निशा कौर वेबर तुम्हें हमेशा प्यार।”
बाद में सनी ने ट्वीट कर कहा, “अपने परिवार और सभी दोस्तों के साथ गजब का दिन। हमारी बेबी गर्ल 2 साल की हो गई है। हमारी जिंदगी की किरण, जन्मदिन मुबारक निशा कौर वेबर।”
डेनियल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”डिजनीलैंड। निशा का जन्मदिन। गजब का दिन।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज