लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ‘समाजवादी’ नहीं बल्कि ‘तमंचावादी’ हैं। एक ट्वीट में उन्होंने अखिलेश यादव की ‘जिन्ना’ वाली टिप्पणी की खिंचाई करते हुए कहा: “जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। वे स्वंय को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में ‘तमंचावाद’ दौड़ रहा है।”
योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नाहिद हसन को पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के लिए सपा की आलोचना की थी।
उन्होंने कहा था, “यही उनका सामाजिक न्याय है।”
यूपी विधायक नाहिद हसन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में शामली से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल