नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। कार्ति ने आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जारी समन को चुनौती दी है।
वकील शैली भसीन द्वारा मामले की जल्द सुनवाई की गुहार के बाद प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को कहा कि याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी।
कार्ति फिलहाल सीबीआई की हिरासत में है। सीबीआई आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी से मंजूरी दिलाने के लिए उनके द्वारा कथित तौर पर घूस लेने के मामले की जांच कर रही है।
कार्ति ने खुद पर लगे आरोपों को राजनीतिक भावना से प्रेरित बताया है।
कार्ति को 28 फरवरी को लंदन से लौटने के बाद चेन्नई हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया था।
–आईएएनएस


और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि