श्रीनगर: अपनी फिल्म ‘रेस-3’ की शूटिंग में व्यस्त सुपरस्टार सलमान खान और निर्माता रमेश तौरानी ने जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की।
सलमान और फिल्म की टीम दो दिवसीय शूटिंग के लिए राज्य के खूबसूरत हिल स्टेशन सोनमर्ग पहुंची है। ‘रेस-3’ का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।
तौरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुलाकात की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में तौरानी महबूबा, सलमान और अभिनेता के बॉडीगार्ड शेरा के साथ खड़े हैं।
तोरानी ने ट्वीट किया, “सलमान के साथ ‘रेस-3’ के फाइनल लैप के लिए कश्मीर में हमारा स्वागत करने के लिए हम मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का शुक्रिया अदा करते हैं।”
फिल्म ‘रेस-3’ में सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नाडिज, डेजी शाह और साकिब सलीम भी हैं। फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज