भोपाल | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। शिवराज िंसंह चौहान ने रविवार को सुशांत सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर ट्वीट कर कहा, “रहने को सदा दहर में आता नहीं कोई, तुम जैसे गए, ऐसे भी जाता नहीं कोई।”
चौहान ने आगे लिखा है कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह के ऐसे और असमय दुनिया छोड़कर जाने के समाचार से अत्यंत दुख हुआ। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्घांजलि!
ज्ञात हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) ने मुंबई में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। वह रविवार की सुबह बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज