गिरोना (स्पेन) : स्पेनिश फुटबाल लीग में गिरोना ने सेल्टा विगो को यहां 1-0 से हराते हुए अंकतालिका में सांतवें स्थान पर पहुंच गया है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंगलवार को ह़ुए मुकाबले में पोर्तू ने गोल दाग कर मेजबान टीम को जीत दिलाई।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई लेकिन 14वें मिनट में पोर्तू के गोल करने के बाद मेहमान टीम अधिक दबाव में नजर आई।
हालांकि, सेल्टा मैच में वापसी करने की लगातार कोशिशें करती रही।
मैच के 27वें मिनट में मैक्सि गोमेज गोल करने के बहुत करीब पहुंच गए लेकिन वह मेहमान टीम की वापसी नहीं करा सके।
दूसरे हाफ में गिरोना ने अपने डिफेंस को अधिक मजबूत कर लिया और लीग की पांचवीं क्लीन शीट रखने में कामयाब रही।
इस हार के बाद सेल्टा 35 अंकों के साथ अंकतालिका में आठवें पायदन पर है।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले