नई दिल्ली: स्कूल ऑफ ड्रामा ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि थिएटर स्कूल ने अपने ‘मेधावी’ सदस्यों में से एक को खो दिया।
एनएसडी ने एक बयान में कहा, “न केवल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने अपने एक मेधावी सदस्य को खो दिया है, बल्कि इरफान का निधन भारतीय कला और सिनेमा बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है।”
अपने एनएसडी दिनों के दौरान, पद्मश्री अभिनेता ने विभिन्न नाटकों का प्रदर्शन किया था, जिसमें कार्लो गोल्डोनी का द फैन, मैक्सिम गोर्की का लोअर डेप्थ और लड़ाकू मुर्गा शामिल हैं। एनएसएडी ने कहा,”सभी नाटकों में आपका अभिनय सराहनीय था।”
इरफान खान ने प्रतिष्ठित थिएटर स्कूल से अभिनय में विशेषज्ञता हासिल की।
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज