चंडीगढ़: विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल को लेकर विवादित बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं में अब हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज भी शामिल हो गए हैं।
उन्होंने शुक्रवार को ताजमहल को एक ‘खूबसूरत कब्रिस्तान’ कहकर संबोधित किया। विज ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है। यही कारण है कि लोग इसको अशुभ मानते हुए इसके मॉडल को अपने घरों में नहीं रखते हैं।”
विज हरियाणा की भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री हैं और विवादित बयान और ट्वीट के लिए जाने जाते हैं।
भाजपा विधायक संगीत सोम ने पिछले सप्ताह ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर धब्बा बताया था।
ताज यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है और दुनिया के सात अजूबों में से एक है, जिसका दीदार करने के लिए दुनिया भर से लाखों लोग भारत पहुंचते हैं। देश को इससे बड़ी संख्या में विदेशी मुद्रा मिलती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में विवादों को खत्म करने की कोशिश करते हुए कहा कि आगरा का यह प्रसिद्ध स्मारक भारतीय विरासत का एक हिस्सा है और वह 26 अक्टूबर को ताज का दौरा करेंगे।
आगरा स्थित ताजमहल को 17वीं शताब्दी में मुगल बादशाह शहाजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के लिए बनवाया था। दोनों को ही ताजमहल के अंदर दफनाया गया था।
राज्य की पर्यटन बुकलेट में ताजमहल का जिक्र न होने पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जमकर आलोचना हुई थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि