नई दिल्ली: कोंकण रेलवे ने सराहनीय कार्य करते हुए राजभाषा कार्यान्वयन में उपलब्धियों का इतिहास रचा है। यह पहली बार हुआ है कि किसी उपक्रम को राजभाषा में निरंतर कार्य के लिेए एक साथ 05 राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है।
1) कोंकण रेलवे को वर्ष 2020-21 के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए द्वितीय स्थान की राजभाषा कीर्ति शील्ड
2) वर्ष 2020-21 के दौरान कोंकण रेलवे की सर्वोत्कृष्ट राजभाषा गृह पत्रिका “कोंकण गरिमा” को प्रथम स्थान की राजभाषा कीर्ति शील्ड
3) नराकास, नवी मुंबई को वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय स्थान की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार शील्ड तथा प्रमाण-पत्र
4) कोंकण रेलवे को वर्ष 2019-20 के दौरान सर्वोत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए प्रथम स्थान की राजभाषा कीर्ति शील्ड
5) नराकास, नवी मुंबई को वर्ष 2019-20 में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम स्थान की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार शील्ड तथा प्रमाण-पत्र
उक्त पुरस्कार हिंदी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा कोंकण रेलवे के अध्यक्ष, श्री संजय गुप्ता एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी डॉ. दीपक त्रिपाठी को दिए जाएंगे।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि