एस.पी. चोपड़ा, नई दिल्ली। जन्तर मन्तर पर शहीद भगत सिंह के जन्म दिन के अवसर पर हिन्दुस्तान उत्थान पार्टी की राष्ट्रीय कार्य कारिणी एवं दिल्ली प्रदेश कार्य कारिणी ने अपने सैकड़ो कार्य कर्ताओं के माध्यम से विषेश हवन एवं पूजन का आयोजन करके मनाया।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ज्ञानेश चैहान मौजूद थे तथा उन्होंने भारत सरकार को ज्ञापन देकर जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह विश्व विद्यालय करने के लिए तथा सरदार भगत सिंह को शहीद का दर्जा देने के लिए माॅंग किया।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ज्ञानेश कुमार चैहान, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अमृता राजपूत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट संतोष सिंह, उपाध्यक्ष बलजीत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश सिंह, राष्ट्रीय सचिव अनिल कुमार झा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मो. अमजद शेख दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कमल चैहान, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मौर्चा मुकुल चैहान, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष हिरा नरूका, अजय कुॅंवर, अरूण कुखियाॅं, अंकुर दिवान, मनीश कुमार, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशन्ना सिंह, दिपाली सिंह, सुरेश शान्डिल्य गाजियाबाद सविव युवा मोर्चा ललित वर्मा, जिला अध्यक्ष रिशी गिरी मौजूद थे।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि