नई दिल्ली| भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने यह घोषणा की। भारतीय वायुसेना ने एक ट्वीट में कहा, “गहरे अफसोस के साथ बताना पड़ रहा है, अभी पता चला है कि जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और विमान में सवार अन्य 11 लोगों की इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मौत हो गई।”
सीडीएस डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में व्याख्यान देने जा रहे थे।
कुल 14 लोगों के साथ हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलूर हवाईअड्डे से उड़ान भरी और कुन्नूर की ओर जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान लैंडिंग से कुछ ही मिनट पहले एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। इस हादसे में कई लोग हताहत हुए।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा