बीजिंग| जी-20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक 26 फरवरी को वीडियो द्वारा आयोजित हुई। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने बैठक में कहा कि दुनिया भर में कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाना आर्थिक सुधार के लिए सबसे बड़ा समर्थन है। जॉजीर्वा ने यह भी कहा, हमें अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से उत्पादन में तेजी लाने की आवश्यकता है, ताकि दुनिया के हर हिस्से को जल्द से जल्द टीके मिल सके।
वहीं, जॉजीर्वा ने आगे कहा कि यह अनुमान है कि वर्ष 2022 तक महामारी के दौरान अधिकांश उभरते और विकासशील देशों में प्रति व्यक्ति आय का संचयी नुकसान विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अधिक होगा।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से टीकाकरण में तेजी लाने, व्यवसायों और परिवारों के लिए समर्थन बढ़ाने और कमजोर देशों के लिए समर्थन मजबूत करने का आह्वान भी किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
— आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया