मुंबई: दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने सिर्फ अपनी मां को ही नहीं खोया बल्कि अपनी सबसे अच्छी दोस्त को खोया है।
श्रीदेवी अपनी बेटियों के लिए हमेशा चिंतित रहती थीं। बड़ी बेटी जाह्नवी के बॉलीवुड पदार्पण के लिए वे व्याकुल थीं।
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बॉलीवुड हस्तियों व जानी-मानी शख्सियतों के साथ ही हजारों आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
सुबह होने के साथ ही दिवंगत अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के बाहर आंखों में आंसू भरे उनके प्रशंसकों की कतार लगने लगी। कुछ प्रशंसकों के हाथों में फूल थे।
क्लब के परिसर में फूलों से ढका अभिनेत्री का पार्थिव शरीर लाए जाने के बाद बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियां अपने वाहन से उतरकर उनके दर्शन के लिए क्लब में जाती नजर आने लगीं।
श्रीदेवी का सबसे पहले अंतिम दर्शन करने वालों में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय खन्ना, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, सुलभा आर्या, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां शामिल रहीं। इससे पहले सलमान खान मध्यरात्रि में श्रीदेवी के घर ग्रीन एकर्स पहुंचे थे।
श्रीदेवी (54) की शनिवार को दुबई के होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से मौत हो गई थी।
अभिनेत्री की अंतिम यात्रा के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गये थे।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि