नई दिल्ली: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी एक दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे।
गनी ने यहां अपने भारतीय समकक्ष रामनाथ कोविंद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की।
गनी मंगलवार को सुबह आठ बजे पालम हवाईअड्डे पहुंचे और राष्ट्रपति भवन में कोविंद से मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि सुषमा स्वराज ने गनी से मुलाकात की और द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।
गनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि