नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को एटीएम और चालू खातों से रकम निकासी पर लागू सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा लिए। हालांकि बचत खातों पर लागू 24,000 रुपये की साप्ताहिक निकासी सीमा अभी भी बरकरार है।
आरबीआई की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि चालू खातों, कैश क्रेडिट खातों और ओवरड्राफ्ट खातों से निकासी पर लागू प्रतिबंध हटा लिया गया है।
साथ ही एटीएम से निकासी सीमा भी समाप्त कर दी गई है, लेकिन बचत खातों पर लगाई गई निकासी सीमा हटाने के बारे में आगे विचार किया जाएगा।
आरबीआई ने आठ नवंबर को 500 और 1000 रुपये के नोट अमान्य किए जाने के बाद ये प्रतिबंध लागू किए थे।
(आईएएनएस)

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के तहत दिल्ली में होने वाले “India AI Impact समिट 2026” के लिए परिषद द्वारा की गई तैयारियों की ज़मीनी समीक्षा: चहल
अजित पवार के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर, विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि