मुंबई : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीवन पर केंद्रित ‘माई नेम इज रागा’ नाम की एक फिल्म बनाई जा रही है। निर्देशक रुपेश पाल ने एक बयान में कहा, “फिल्म का मकसद न तो राहुल का महिमामंडन करना है और न ही उनका रहस्य हटाना है। यह एक ऐसे इंसान की कहानी है, जिसपर हास्यास्पद हमला किए गए और उसने किस तरह से शानदार वापसी की।”
उन्होंने कहा, “जिसने भी निडरता से हार और विफलता का सामना किया है, वे खुद को इस कहानी से जोड़ सकता है। इस लिहाज से मैं इसे बायोपिक नहीं कहना चाहता। यह किसी भी व्यक्ति की एक कहानी है, जिसे विपत्तिपूर्ण जीवन पर जीत दर्ज करने के बाद रोकना नामुमिकन हो जाता है।”
फिल्म चुनावों के बीच अप्रैल में रिलीज हो सकती है।
–आईएएनएस

और भी हैं
यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा