वाशिंगटन। अमेरिकी कांग्रेस ने देश के भावी राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप की जीत प्रमाणित कर दी है। अमेरिकी कांग्रेस के सांसदों ने निर्वाचन मंडल द्वारा डाले गए वोटों की गणना की प्रक्रिया पूरी करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है।
इस संदर्भ में शुक्रवार को एक बैठक में पुष्टि की गई कि ट्रंप को 304 इलेक्टोरल वोट मिले हैं जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को 227 वोट मिले थे।
ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उपराष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बैठक की अध्यक्षता की।
हालांकि मैसाचुसेट्स के जिम मैकगवर्न ने डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय समिति में रूस की कथित हैकिंग का हवाला देते हए इन नतीजों की वैधता को चुनौती दी।
इसके साथ ही मैरीलैंड, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया और टेक्सास के प्रतिनिधियों ने जिम के सुर में सुर मिलाए।
(आईएएनएस)

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया