चेन्नई : वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लेलैंड की बिक्री में फरवरी में 29 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यहां जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि उसने साल 2018 की फरवरी में कुल 18,181 वाहन बेचे, जबकि 2017 की फरवरी में कुल 14,067 वाहनों की बिक्री हुई थी।
फरवरी में, कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी तेजी देखी गई और कुल 4,455 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि साल 2017 के फरवरी में यह संख्या 2,738 थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
दिल्ली में 25 से 27 फरवरी तक होगा “विकसित कृषि–आत्मनिर्भर भारत” के लिए पूसा कृषि विज्ञान मेला
जीएसटी का मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत का स्लैब खत्म होगा, 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो दरें प्रस्तावित: सरकारी सूत्र
केंद्र ने निजी वाहनों के लिए फास्टैग-बेस्ड एनुअल टोल पास किया लॉन्च