अहमदाबाद| पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14 वें सीजन के 26 वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 34 रनों से हराकर अंकतालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। पंजाब की सात मैचों में यह तीसरी जीत है और टीम अब छह अंकों के साथ तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। बेंगलोर को सात मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और टीम 10 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर कायम है।
पंजाब और मुंबइ के एकसमान छह छह अंक है, लेकिन मुंबई बेहतर रन रेट के कारण पंजाब से एक स्थान आगे है। चेन्नई 10 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर है। टीम ने छह में से पांच मैच जीते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दिल्ली कैपिटल्स के 10-10 अंक है। लेकिन बेहतर रन रेट के कारण दिल्ली दूसरे और बेंगलोर तीसरे नंबर पर है। मुंबई चौथे और कोलकाता नाइट राइडर्स छठे, राजस्थान रॉयल्स सातवें और सनराइजर्स हैदराबाद आठवें नंबर पर है।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले