मुंबई| सलमान खान न्यूयॉर्क में जुलाई में होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अवॉर्डस (आईआईएफए)में अपनी ऑनस्क्रीन मां रीमा लागू को श्रद्धांजलि देंगे। दोनों कई फिल्मों में मां-बेटे की भूमिका में नजर आ चुके हैं।
पिछले महीने 18 मई को उनका निधन हुआ था।
रीमा के साथ सलमान ‘साजन’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ-साथ हैं’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
सलमान ने गुरुवार को कहा, “रीमाजी ने कुछ फिल्मों में मेरी मां की भूमिका निभाई थी, ‘मैंने प्यार किया’ से शुरुआत हुई थी और वह मेरे दोस्त की तरह थी। वह बहुत अच्छी इंसान थी। मुझे लगता है कि मैंने अपनी ऑनस्क्रीन मां को खो दिया है।”
इसके बाद आईफा के अधिकारियों ने पुष्टि की है, “हम कुछ पल रीमा लागूजी के लिए प्रस्तुति देने को समर्पित करेंगे।”
–आईएएनएस

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज