दुबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पछाड़ते हुए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
शुक्रवार को जारी आसीसी की ताजा रैंकिंग में कोहली पहले स्थान से फिसलते हुए दूसरे स्थान पर आ पहुंचे हैं।
कोहली के अलावा, भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान फिसल गए हैं।
भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी वनडे रैंकिंग में दो स्थान फिसलते हुए सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह एक स्थान फिसलते हुए छठे स्थान पर आ गए हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन
टी20 वर्ल्ड कप : इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी, रेहान अहमद को मिला मौका
टी20 विश्व कप 2026 : आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले