मुंबई। शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। उनका वाहन एक तेज रफ्तार कार से टकरा गया था। ठाकरे के एक सहयोगी के अनुसार, ठाकरे (26) बांद्रा पूर्व के कलानगर में अपनी बीएमडब्ल्यू से जा रहे थे, तभी अचानक एक मारुति अल्टो सिंग्नल तोड़कर उनके कार के अगले हिस्से से आ टकराई।
इस दुर्घटना में आदित्य चोटिल होने से बच गए। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारुति चालक ने तेज रफ्तार कार चलाने की जिम्मेदारी ले ली है, और खेरवाड़ी पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है।
ठाकरे ने बाद में दुर्घटना को लेकर ट्वीट किया, “आपकी चिंताओं और कॉल के लिए धन्यवाद। कलानगर चौराहे पर एक तेज रफ्तार कार के सिंग्नल तोड़कर आकर टक्कर मारने से दुर्घटना हुई।”
उन्होंने कहा, “सभी सुरक्षित और सही-सलामत हैं। आप की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं से हम सुरक्षित हैं, इसके लिए धन्यवाद।”
(आईएएनएस)

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें