तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार शाम कहा कि इजरायल को सीरियाई क्षेत्र से होने वाले ईरान के हमले से खुद को बचाने का दायित्व और अधिकार है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक के दौरान यह टिप्पणी की, जहां दोनों नेताओं के बीच मध्यपूर्व के घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।
नेतन्याहू के कार्यालय ने उनके बयान के हवाले से बताया, “ईरानियों ने हम पर हमला करने की अपनी मंशा जाहिर की है।”
इजरायल पर हमला करने की अपनी रणनीति के तहत ईरान सीरिया में अपनी सेनाओं और घातक हथियारों को पहुंचा रहा है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी मुंबई पहुंचे, 2 मार्च को पीएम मोदी संग करेंगे क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर चर्चा
मैरी मिलबेन ने किया पीएम मोदी का समर्थन, ट्रंप से रुख बदलने का आग्रह किया