लॉस एजेंलिस। अमेरिकी अभिनेत्री एम्बर हर्ड अपने पति जॉनी डेप के साथ तलाक के बाद कारोबारी इलॉन मस्क को कथित तौर पर डेट कर रही हैं।
‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री ने अपने मित्रों से कहा कि वह मस्क के प्रति आकर्षक हैं। मस्क विद्युत चालित कार कंपनी तेसला के प्रमुख हैं।
एक सूत्र ने कहा, “एम्बर अपने तलाक पर काफी खुश हैं और वह सार्वजनिक तौर पर मस्क के साथ जाने में सक्षम होने पर भी खुश हैं।
उन्होंने अपने मित्रों को बताया कि कैसे वह क्रिसमस पर मस्क के प्रति आकर्षक हो गईं थीं। वह दोनों एक साथ कई रोमांचक योजनाएं बना रहे हैं और वह अपने जीवन में आगे बढ़ने से काफी राहत महसूस कर रही हैं। यह उन दोनों के लिए ही जीवन का एक नया अध्याय है।”
पिछले साल अगस्त में लंदन में दोनों को साथ देखे जाने के चार साल पहले से 45 वर्षीय मस्क कथित तौर पर एम्बर से अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।
(आईएएनएस)

और भी हैं
ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी
चरक मूवी रिव्यू: अंधविश्वास और कुरीतियों पर करारी चोट फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हतप्रभ करेगा
पंजाबी फिल्म ‘वियाह करतारे दा’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 27 फरवरी को होगी रिलीज