लखनऊ: उत्तर प्रदेश की फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की बुधवार को जारी मतगणना में दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है।
पूर्वान्ह 11 बजे तक योगी आदित्यनाथ की पूर्व संसदीय सीट गोरखपुर के वोटों की गिनती में सपा के प्रवीण निषाद ने 44,979 वोट हासिल कर लिए, जबकि भाजपा के उपेंद्र दत्त शुक्ला को 43,456 वोट मिले।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फूलपुर में भी सपा उम्मीदवार नागेंद्र पटेल भाजपा के अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी कौशलेंद्र सिंह पटेल से बढ़त बनाए हुए हैं।
मतगणना के शुरुआती चरण में कौशलेंद्र सिंह पटेल आगे चल रहे थे, लेकिन सुबह 10 बजे मतगणना के रफ्तार पकड़ने के बाद वह सपा उम्मीदवार से 1,500 से अधिक वोटों से पिछड़ गए।
तीसरे चरण की मतगणना के बाद नागेंद्र पटेल ने 7,600 वोट हासिल किए थे, जबकि कौशलेंद्र सिंह को 6,163 वोट प्राप्त हुए।
–आईएएनएस

और भी हैं
बंगाल एसआईआर: सीएम ममता बनर्जी का आरोप, कहा- जिंदा वोटर्स को मरा हुआ बताया गया
भ्रष्टाचार पर कार्रवाई से बौखलाई AAP, अफवाहें फैला रही है: शिक्षा मंत्री
जानें, बिहार में किस गठबंधन और किस पार्टी को मिलेगी बहुमत, किसके हिस्से आएगी कितनी सीटें